Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

हाइकु शतक-रमेश चौहान

हाइकु शतक-रमेश चौहान

हाइकु शतक

-रमेश चौहान

हाइकु शतक-रमेश चौहान
हाइकु शतक-रमेश चौहान

हाइकु शतक-रमेश चौहान

हाइकु शतक-रमेश चौहान

वंदना

  1. हे गजानन
    कलम के देवता
    रखना लाज ।
  2. ज्ञान दायनी
    हर लीजिये तम
    अज्ञान मेट ।
  3. ईश्वर सदा,
    कण कण बसता,
    हवा स्वास सा । 4.मन बावला
    पथ भूला राही है,
    जग भवर ।
  4. विष्णु सा वह,
    ब्रह्मा महेश वह,
    गुरू जो वह 6.जान लो मुझे
    तेरे ही घटवासी
    मैं अविनाशी । 7.स्वर्ग का पथ
    चरित्र व्यवहार
    निर्माता गुरू

संकृति-संस्‍कार

  1. टूटता घर,
    अपना परिवार,
    स्नेह दुलार ।
  2. रूठे अपने,
    टूट रहे सपने,
    ढूंढे छुपने ।
  3. कहीं दिखे है ?
    एक छत के नीर्चे ?
    दो सगे भाई ।
  4. संस्कार लुप्त,
    परम्परा सुसुप्त
    कौन है तृप्त ?
  5. संस्कार क्या है ?
    कौन नही जानता ?
    कौन मानता ??
  6. नवाचारीय,
    कैसे बनी कुरीति ?
    अपनी रीति ।
  7. मान सम्मान,
    परम्परा का पालन
    मनभावन ।
  8. आत्म सम्मान
    प्राणों से बढ़कर
    बचा लो तुम ।
  9. छोड़ माँ बाप
    मनाये बद्रीनाथ
    पूत आज के ।
  10. लोक मर्यादा
    परिधान समान
    सज्जन ओढ़े ।
  11. देख दुनिया,
    जीने का मन नही,
    स्वार्थ के नाते ।
  12. वाह रे धोखा,
    अपने ही पराये,
    मित्र ही शत्रु ।
  13. सात जन्मो का,
    मान्यता स्वीकारे जो
    तलाक मांगे ।
  14. क्यों बिखरे ?
    अपना परिवार
    घोसला जैसे
  15. लोकराज है
    लोभ मोह में लोग
    क्यो करे शोक
  16. काम व पैसा,
    सब कुछ है तेरा
    ईश्वर तुल्य ?
  17. अनुभव से,
    ता उम्र सीखे जीना,
    पेड़ समान ।
  18. सादा जीवन,
    मर्यादित पिंजरा,
    कैद सज्जन ।
  19. लक्ष्मण रेखा,
    लांघ सके है कौन,
    दैत्य रावन ।
  20. जीवन है क्या ?
    मन का यक्ष प्रश्न
    सुख या दुख ।
  21. क्यों रोता है ?
    सिक्के के दो पहलू
    होगी सुबह ।
  22. धूप छांव सा
    जीवन बगिया में
    सुख दुख है ।
  23. झोंको के साथ
    झूम के नन्हा पौधा
    खड़ा अटल ।
  24. नन्हा बालक
    भगवान समान
    स्वच्छ निर्मल ।

श्रृंगार संयोग-वियोग

  1. प्रेम की रीत,
    हार में ही है जीत,
    हारना सीख ।
  2. प्रेम क्या है ?
    भावों का समर्पण
    स्वप्रस्फूटित ।
  3. वियोग क्या ?
    प्रेम की गहराई
    तैराक मन ।
  4. हे भगवान,
    प्रेम का भूखा तू भी,
    प्रेम ही पूजा ।
  5. एक चेहरा
    जाना पहचाना सा
    अनजाना है ।
  6. दोस्त रूठा है
    करूं क्या जतन मैं
    कोई बताये ।
  7. सावन लाये
    रिमझिम फुहार
    दिल बीमार
  8. झूमा सावन,
    आसुओं की है झड़ी
    प्रतिक्षा शेष ।
  9. फैला प्रकाश
    चमकती बिजली
    मन उदास
  10. मन भरा है,
    ऐसी मिली सौगात,
    बेवाफाई का ।
  11. तू भी रंगा है ?
    मित्रता के रंग में,
    कहां है जुदा ?
  12. मुझसे प्यार,
    कोई करे न करे,
    मैं तो करूंगा ।
  13. गोताखोर मै,
    दिल की गइराई
    समुद्र तल ।
  14. ढूंढ रहा मै
    अनंत गहराई
    कहां समाई ?
  15. मन का साथी,
    चिड़िया हो चहको,
    खुला आंगन ।
  16. प्रीत की रीत,
    जल मरे पतंगा
    सुधा पीकर ।
  17. चांद विहिन
    पूर्णमासी का रात,
    तू मेरी चांद ।
  18. तुझ बिन मै,
    तेल बीन दीपक,
    वजूदहीन ।
  19. धड़क रहा
    दिल की धड़कन,
    तेरे प्यार में ।
  20. हे अनुराग,
    प्रेम एक पूजा है,
    स्वच्छ निर्मल ।
  21. श्वास प्रश्वास
    अधर पर नाम
    स्नेही साजन ।
  22. सुनता कोई,
    गुनगुनाता है कोई
    मैं तो मौन हूं ।
  23. सुन रे आली,
    मैं बाग का हूं माली,
    सजाओ थाली ।

देश अपना

  1. संस्कारी बन,
    संस्कृति संवाहक,
    भारतवासी ।
  2. सारे जहां में
    भारत यशगान
    गीत बन जाये ।
  3. अपनत्व है ?
    देश से सरोकार ?
    सब बेकार ।
  4. आजादी पर्व
    धर्म-धर्म का पर्व
    देश का गर्व.
  5. पाले सपना ?
    आजादी के सिपाही
    मिली आजादी ? 60.स्वतंत्र तंत्र
    विचार परतंत्र
    देश स्वतंत्र ?
  6. कहां है खादी ?
    कैसे भरे संस्कार ?
    गांधी विचार ।
  7. मानव कढ़े
    हर चेहरा पढ़े
    विकास गढ़े ।
  8. सुस्त रूपया
    लुड़कता बाजार
    देश बेजार ।
  9. तन कैद में
    मन आजाद रखे
    मेरे शहीद ।
  10. देश की चिंता
    हमें भी हैं करना
    बन सपूत ।
  11. होंगेे विजेता
    निज मन जो जीते
    विश्व विजेता ।

राजनीति

  1. राजनीतिज्ञ,
    कुशल अभिनेता,
    मूक दर्शक।
  2. कुटनीतिज्ञ
    कुशल राजनेता
    मित्र ही शत्रु
  3. शकुनी नेता
    लोकतंत्र चैसर
    बिसात लोग
  4. ढूंढते हुये
    भ्रष्टाचार का पथ
    खुद खो गया ।
  5. स्वतंत्र देश
    परतंत्र शसक
    ये कैसा नाता ?

शिक्षा नीति

  1. मीड डे मील,
    बच्चे हैं बुद्धिहिन,
    कैसी योजना ।
  2. ये शिक्षानिति
    हमारी पाठशाला,
    प्रयोग शाला ।
  3. मीड डे मील,
    मौत के सौदागर
    मासूम बच्चे ।

प्रकृति

  1. बरसे मेघ
    टपकता छप्पर
    गरीब घर
  2. बाढ़ का पीर
    सड़को पर नीर
    बेबस जन
  3. बद्री केदार,
    हिमालय प्रकोप
    आस्था का मारा
  4. बदली छाई
    धरती मुस्कुराई
    प्यास बुझाई
  5. खेती का काम
    करते हैं किसान
    पालनकर्ता ।
  6. काशी जो छाये
    शरद ऋतु आये
    प्रेम जगाये ।

लोकतंत्र

  1. भ्रष्ट प्रत्याशी
    लालची मतदाता,
    लोकतंत्र है ?
  2. पढ़े लिखे हो ?
    डाले हो कभी वोट ?
    क्यो देते दोष ??
  3. देख लो भाई,
    कौन नेता चिटर ?
    तुम वोटर ।
  4. अमीट स्याही
    खामोश रहकर
    करते चोट ।
  5. क्यों मानते हो ?
    ये देश तुम्हारा है ?
    मौन क्यों भाई ??
  6. देख तमाशा
    नेता मांगते भीख
    लोकतंत्र है ।
  7. जांच परख
    आँखो देखी गवाह
    तुम्ही हो जज ।
  8. खोलता वह
    आश्वासनों का बाक्स
    सम्हलो जरा ।
  9. कागजी फूल
    चढ़ावा लाया वह
    हे जन देव ।
  10. मदिरा स्नान
    गहरा षडयंत्र
    बेसुध लोग ।
  11. चुनोगे कैसे ?
    लड़खड़ाते पांव
    ड़ोलते हाथ ?
  12. होश में ज्ञानी
    घर बैठे अज्ञानी
    निर्लिप्त भाव ।
  13. जड़ भरत
    देश के बुद्धिजीवी
    करे संताप ।
  14. वह आदमी
    बकबक कर रहा
    मदहोश हो ।
  15. हे मुफ्तखोर
    भ्रष्टाचारी मानव,
    निज मान है ?

ऐसा भी

96.  हम आजाद
 वे सभी कह रहे
 मर्यादाहीन 

97. हिन्द की हिन्दी
 जन मन की जुबा
 होगी की नही ?

98. बुरा नही है
 ज्ञान जो हम जाने
 इस जग का । 

99. सीमा की सीमा
 खो रही पहचान
 चीन शैतान । 

 100.आतंकवाद
 गर्दन रेत कर,
 करे संवाद । 

हाइकु शतक-रमेश चौहान

प्रवासी मन, हाइकु संग्रह-डॉ.जेन्नी शबनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.