Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

मेरी दो कवितायें-अवधेश कुमार सिन्‍हा

मेरी दो कवितायें-अवधेश कुमार सिन्‍हा

मेरी दो कवितायें

-अवधेश कुमार सिन्‍हा

मेरी दो कवितायें

मेरी दो कवितायें-अवधेश कुमार सिन्‍हा
मेरी दो कवितायें-अवधेश कुमार सिन्‍हा

मेरी दो कवितायें

‘सत्य की सत्ता सर्वत्र’

प्रवृत्ति और निवृत्ति, जीवन की परिणति;
जीवन -दो कूल,जीव की अलिखित गति ।

सत्य नेत्रों से ओझल, प्रकट सदा दृश्य-पटल,
अनेक युगों से करते सत्य-शोधन,
थके विज्ञ-ज्ञानी, न कर सके विवेचन ।।

सत्य एक, पथ अनेक,
आभा एक, अनेक भेक ।
सत्य के आयाम अनंत,
व्याप्त सत्य सर्व दिग्-दिगंत ।।

कभी तृणों के ओट सत्य,
मेहंदी पर -चोट – रहस्य ।
सत्य सरल, सत्य विमल,
सत्य निस्पृह, सत्य अमल ।।

प्रवृत्त सत्य, निवृत्त सत्य,
सत्य अवाच्य, सर्वकृत्य सत्य ।
सुंदर सत्य, सत्य शिव,
सत्य आप्लावित सर्व जीव ।।

ओम् सत्य, सर्व-व्याप्त व्योम,
सत्य निर्जीव काष्ठ खंभ ।
सत्य गुंजित निनाद मृदंग,
राग सत्य, वैराग्य- सत्य ।।

हिरण्य-कश्यप, प्रह्लाद सत्य.
आशा-बंध प्रकाश सत्य ।
प्रकाश-वाहक नैराश्य सत्य
सत्‍य, सत्‍य की सत्‍ता सर्वत्र ।।

‘मन चिर युवा’

कभी मन नहीं बूढा होता है,
वह इच्छाओं की खाई है ।
इच्छायें सतत् लडती रहतीं है,
जीवन लडाई की परछाई है ।।

वाह्य जगत को संचालित करते हैं-
हस्त-दंत -नेत्र-कर्ण -भुजदंड ।
इच्छाओं की सतत बाढ को झेलते,
काल – क्रम में दिखते ये उजडे भूखंड ।।

जीवन-घट प्रति पल रीतता है जाता,
मन तरू रहता सदा नवीन ।

श्रांत विवर्ण तन को धीमे से कहता-
नील कुसुम है अक्षय नवीन ।।

जाओ जाओ तोड उसे लाओ,
प्रियतमा के जूडे लगाओ ।

जीवन में पुन: छा जायेंगे अक्षय चिर वसंत.
अपूर्ण इच्छायें हैं जननी विकार की ।
मन तृप्ति हेतु : तन को उकसाती,
अशम्य -राग -लोभ दुर्निवार सी ।।

-अवधेश कुमार सिन्‍हा

अवधेश कुमार सिन्‍हा की चर्चित कविता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.