Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-14-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-14-डॉ. अशोक आकाश

गतांक से आगे

काव्‍य श्रृंखला :

सांध्‍य दीप भाग-14

-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-14-डॉ. अशोक आकाश
काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-14-डॉ. अशोक आकाश

/59/

ऐ नवयुवकों उठो सम्हालो,
सम्यक शासन डोर को |
किसलयमय सुसज्जित कर दो,
दृढ़ भारत चहुं ओर को ||

जिसने दुःखमय जगसुख खातिर,
आशियाना छोड़ा अपना |
सुनाओ वंदनीय त्याग के किस्से,
दृढ़ साकार करो सपना ||

अन्यायी नत हुआ मगन |
सांध्यदीप सद्कर्म शरण ||

पावन अंतस राम बसालो,
कभी हृदय में रहिमन को |
अंधकार में भटके हैं,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/60/

सामर्थ्य भरो संघर्ष करो,
रण जीतो प्रबल प्रहारों से |
कॉप उठेगा अरिदल का दिल,
बब्बर शेर दहाड़ों से ||

गद्दारों को दण्डित कर,
दो झोंक उन्हे अंगारों पे |
गूंज उठे ब्रम्हॉड मचेगा रार,
तेरे जयकारों से ||

पालन कर पुरुषार्थ परम |
धारण कर लो वीर धरम ||

वारिद बन तन मरुथल के लिए,
तज चल स्वसुख सर्जन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/61/

चहूंदिशा जब अमानिशा,
घनघोर तिमिर बरसाता |
सांध्यदीप लौ नर्तन कर,
रिपु मर्दन कर इतराता ||

लपट लिपटती चूमे जगती,
किरणें शौर्य मचाता |
दृढ़ हो जाता तिमिरॉचल में,
बनकर यही विधाता ||

करता नित जगहित चिंतन |
भरता भावों से चितवन ||

जीत धरे नत शीश करे,
जगदीश वरे चलता वन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/62/

सांध्यदीप व्याकुल युवा मन,
भर देता नवजीवन आस |
मन तल शीतल तन चीतल,
जीवनरस सींचे स्वयं प्रकाश ||

बैठ पिघलता रुग्ण झलकता,
घुट-घुट जीता जीवित लाश |
तज निर्बलता धार चपलता,
होती सफलता उसकी दास ||

पाकर दिव्य प्रभात किरण |
हो जाता तम स्वयं हिरण ||

नेह छलकता हृदय पुलकता,
नित्य लगे प्रिय सुधिजन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/63/

अविरल सुख की धार बहाओ,
अपने क्षणिक इशारों से |
शक्ति समावेशित कर लो,
सुंदरतम् चॉद सितारों से ||

प्रात-निशि उल्लासित रह लो,
किंचित शोकाभास नहीं |
इतिहास छिपा जिसके अंतस,
उसका होता उपहास कहीं ||

पालन कर लो पुण्य करम |
धारण करलो धीर धरम ||

बन बल तन निर्बल के लिये,
परिमल कर जीवन-वर्षण को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
+++

-डॉ. अशोक आकाश

शेष भाग अगले अंक में

2 responses to “काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-14-डॉ. अशोक आकाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.