Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-17-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-17-डॉ. अशोक आकाश

गतांक से आगे

काव्‍य श्रृंखला :

सांध्‍य दीप भाग-17

-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-17-डॉ. अशोक आकाश
काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-17-डॉ. अशोक आकाश

/71/

कुछ तो पेट की आग बुझाने,
खतरा झेलते मर जाते |
कठिन परिश्रम करके कुछ,
तारों से बातें कर जाते ||

कुछ जॉबाज हुए हैं जो,
शेरों से भी लड़ जाते |
कुछ गीदड़ से हाथ मिलाकर,
सुख से आगे बढ़ जाते ||

होती जीवन आसान सफर |
फूलों से मिलती जीत अगर ||

अंधी गलियों में गुम होता,
छोड़ चुके जीवन रण जो |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/72/

दो मुट्ठी ही अन्न के लिये,
खतरा झेलते जीते हैं |
बन जाता नासूर जखम,
जीवन भर रोते सीते हैं ||

बच्चों के सपने टूट गये,
मॉ बाप पे क्या क्या बीते हैं |
बूढ़ी ऑखें थर थर शाखें,
यादों को घोलते पीते हैं ||

कुम्हलाती फूलों की ताज |
बेसुध सी होती आवाज ||

मुक्त हो गया सब बंधन से,
जूझ लड़े जीवन रण जो |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/73/

हिम्मतवाले नही घबराते,
दृढ़ ऑधी तूफान हो |
जीवन झंझा विप्लव संझा,
महाप्रलय ऊफान हो ||

बजे मृदंगा उठे तरंगा,
नित गंगा स्नान हो |
पुण्य सलिल डूबे मन चंगा,
अखिल विश्व गुणगान हो |

कोयल सी गूंजे मृदुगान |
नित पायल खनके पग प्राण ||

दीप जरे मन प्रीत भरे,
जंग जीत वरे वधु के मन को |
अंधकार में भटके हैं जो ,
कर उज्जवल उनके तम को ||

/74/

खुद को बचाते दुनिया में,
लड़ते ऑधी तूफान से |
इंसॉ को सबसे ज्यादा डर,
रहता है इन्सान से ||

है जो इंसानियत के दुश्मन,
एक दूजे को काट रहे |
आगे बढ़ जाने की होड़ में,
धर्म जाति में बॉट रहे ||

कर्मनिष्ठ कर्तव्य तपन कर,
है जीवन अनमोल रतन |

गहन तिमिर अरि ज्योतिर्मय कर,
तोड़ें हर सीमांकन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||

/75/

,वो दौलत क्या जो जल जाये,
गल जाये बौछारौं से |
ऐसा रत्न कमा लो ,
गूंजे नाम तेरे जयकारों से ||

उनकी क्या औकात पल-पल,
घिरे हुए चटुकारों से |
बघमारों से बच जाये,
बचना मुश्किल बटमारों से ||

जीवन पथ पर चलो सतर्क |
जीत सका क्या कभी कुतर्क ||

स्वस्थ रहोगे ध्यान रखो तन,
स्वच्छ रखो मन कुंदन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||
***

/18/

ज्ञानी जन द्रूत चढ़ते सूरज,
कभी अनदेखा नहीं करते |
सुबह का स्वागत हँसकर करते,
सूर्य ढला तो नही डरते ||

स्वयं प्रकाशित दृढ़ अनुशासित,
स्वर्ण सफलता नित वरते |
ज्ञानदीप जले अंतस जिसके,
जग के विघन तमस हरते ||

धारण कर लो दुःख दरपन |
कर दुखियों पे सुख अर्पण ||

कभी तो पूर्णिम स्वर्णिम आभा से
दमकाते जन जन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***


/77/

गलकर अंकुरित बीज हमें,
जीवन की कला सिखाते |
क्षण क्षण बढ़ता आसमान तक,
गौरव हम पे लुटाते ||

पीढ़ियों से दृढ़ ऑगन में,
पुरखों सा प्रेम बहाते |
सोंख सूर्य का अंगारा,
नित शीतलता बरसाते ||

पेड़ धरा के आभूषण |
सौभाग्यवती जस नारी गण ||

एहसान भुला नर नर्तन कर,
वृक्षों के कॉटे गरदन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||
*”””””””””””””

-डॉ. अशोक आकाश

शेष भाग अगले अंक में

3 responses to “काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-17-डॉ. अशोक आकाश”

  1. बृजलाल दावना Avatar
    बृजलाल दावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.