Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-23-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-23-डॉ. अशोक आकाश

सांध्‍य दीप भाग-23

-डॉ. अशोक आकाश

गतांक से आगे

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-23-डॉ. अशोक आकाश
काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-23-डॉ. अशोक आकाश

/102/

कहीं अति वृष्टि कहीं जले सृष्टि,
कहीं ऑधी प्रलय मचा देता |
भूचाल से हाहाकार कहीं,
महामारी गदर मता देता ||

पर्वत ढहता कटता जंगल,
सरिता मैली सूखता झरना |
कटती मिट्टी बंजर धरती,
धिक अंधप्रगति जगसुख मरना ||

महाभट वसनहीन नर्तन |
क्यों मर्दन करे सखा गर्दन ||

धरती प्रलय कालगति बढ़ती,
सम्हलो बदलो डर यम को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/103/

मन ही मानवता दिखलाता,
मन से बढ़कर दानव कौन |
कहॉ नहीं उड़ती मन मक्खी,
मन से तूफॉ मन से मौन ||

मन से दोस्त बना दुश्मन को,
मन से बढ़कर दुश्मन कौन |
मन ही प्रस्तर मन हीरा,
मानव को बनाता मन ही गौंण ||

मन की माने वो गिरता |
मन ही मानव की निर्बलता ||

मन घोड़ा काबू रख दौड़ा,
नित रत रह मन मज्जन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/104/

चिंता किसको क्या सुख देती,
चिंतन ही चितवन चितचोर |
चिंता भरमित कर देती चित्त,
चिंता श्वाति चिता चकोर ||

चिंता से मन को घुन खाता |
चिंतन आत्मशक्ति प्रदाता ||

आत्महीनता देती चिंता,
चिंतन चुस्त करे मन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
***

/105/

घुटने तक जल में ध्यान करे,
बगुले से सीखो धैर्यशक्ति |
जल से जुदा हो तड़प मरे,
मछली से सीखो देशभक्ति ||

मॉ बाप के सर का ताज रखे,
निज कन्या से सीखो विरक्ति |
मरते दम तक सम्मान करे,
कुत्ते से सीखो स्वामिभक्ति ||

कौवे से सीखो नित प्रयास |
चीटी से मेहनत कर विकास ||

मधुमक्खी मन मकरंद भरे,
और गैया से सीधापन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्ज्वल उनके तम को ||
≠=≠

-डॉ. अशोक आकाश

शेष भाग अगले अंक में

4 responses to “काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-23-डॉ. अशोक आकाश”

  1. डॉ. अशोक आकाश Avatar
    डॉ. अशोक आकाश
  2. कन्हैया लाल बारले Avatar
    कन्हैया लाल बारले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.