Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5-डॉ. अशोक आकाश

गतांक से आगे

काव्‍य श्रृंखला :

सांध्‍य दीप भाग-5

-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5-डॉ. अशोक आकाश
काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5 डॉ. अशोक आकाश

सांध्‍य दीप भाग-5

//20//

चलो निरंतर अभिलाषित जन,
मंजिल पहुंचो करते वार |
तुम भी बनोगे सांझ-दीप ,
जगमग होगा सारा संसार ||

आज भरी दुख की बदली,
होगा ही उदित कल सुख सूरज |
अनुराग रखो मुखरित जग हित,
सद्कर्म करो सुख सिरजन सज ||

अनुभव सागर कर मंथन |
रत्न उदित पल-पल छन छन ||

विभूषित वाणी से झंकृत,
कर देखो सबके मन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||

//21//

होली आती झूमके गाते,
नाच नाच कर फाग सुघर |
मस्ती में सतरंग उभरता,
संगी रहता बाल कुंवर ||

रात धरा की मनमोहक छवि ,
दूर जहां तक जाय नजर |
शीतल आभा लिए गगन में,
पूर्णिम चांद सुदिव्य सफर ||

जली होलिका धूं धूं कर |
निखरे सत्य अनल छूकर ||
सांध्यदीप टिम-टिम लौ से,
अरविंद करे मन कंचन को |

अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||

//22//

डूब अंधेरे उम्र गुजारे,
बस बहते मझधारे हैं |
आंख मींच हाथों को मलते,
गुजरी जीवन बहारें हैं ||

पंच रचित दीपक माटी का ,
बाती तेल सहारे हैं |
मृदु वाणी संयम की पूंजी,
थामे उम्र गुजारे हैं ||

स्वर्णिम युग है करो जतन |
त्यागो सुख सपनों की चुभन ||

सांध्यदीप जीना सिखलाता,
सह पाओ इनके हन को |
अंधकार में भटके हैं जो ,
कर उज्जवल उनके तम को ||

//23//

नशा किया वह खाई में गिर ,
पशुवत जकड़न में होता |
परिजन नरक तुल्य दुख सहता,
तन मन धन इज्जत खोता ||

जड़वत जीवन जीता भोगी,
नित्य नवल सपने बोता |
उनको असफलता ही मिलती,
भाग्य का जो रोना रोता ||

कर सत्कर्म मिलेगा फल |
आज नहीं तो निश्चय कल ||

सांध्यदीप जन-जन को झिंझोड़े,
जोड़े अनुपम बंधन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||

//24//

मुखरित वाणी पुण्य ऋचाएं,
जग पावन शुचि वेदों से |
झुक झुक नमन करे नवयुग ,
रिपुदमन करे प्रतिवेगों से ||

कर्मठता झलके तन चेतन,
लवण झरे तन स्वेदों से |
जूझ लड़े ज्योति वर्षन करे,
गर्जन सौ सौ मेघों से ||

हार के वह जीते बाजी |
जो हार न मानने को राजी ||

जंग हार कर भी जीता,
जो जीत गया रिपु के मन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||

-डाॅॅ. अशोक आकाश

शेष अगले भाग में

कवि के अन्‍य काव्‍य श्रृंखला- किन्‍नर व्‍यथा

2 responses to “काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-5-डॉ. अशोक आकाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.