Sliding Message
Surta – 2018 से हिंदी और छत्तीसगढ़ी काव्य की अटूट धारा।

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-9-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-9-डॉ. अशोक आकाश

गतांक से आगे

काव्‍य श्रृंखला :

सांध्‍य दीप भाग-9

-डॉ. अशोक आकाश

काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-9-डॉ. अशोक आकाश
काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-9-डॉ. अशोक आकाश

// 37 //

जब मैं नन्हा था  तंग करता, 
खेलता मॉ की ऑचल  से |
अब मैं किसी से कम तो नहीं, 
टकरा जाऊं हिमाचल से ||

मेरे बलिष्ठ भुजाओं में ,
सारे भारत की ताकत है |
भारत मॉ पर ऑख उठा दे, 
देखें किसकी हिमाकत है ||

मेरी मॉ ने अक्सर ये कहा | 
घुटते वो हैं जो जुल्म सहा ||

अब सहनशीलता खत्म हुई, 
संदेशा दो तिमिरॉगन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||
             ***

              // 38 //

कुंठित मनोभाव के लोगों, 
कुछ तो ले लो नवल विचार | 
तन मन शोणितमय कर देता, 
कटु वाणी  की प्रबल कुठार ||

सांध्यदीप संसार को करते, 
सावधान नित सबल पुकार |
अकड़ अकड़ जग पथ जो चलते,
कटते  झट  तलवार दुधार ||

होते वो अनुभव  की खान |
जिनको  हो जीवन पथ ज्ञान ||

मत्था टेके धर्म द्वार पर, 
देते शॉति मरू मन को |
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||
             ***

             // 39 //

नत रहते नित जग कारज हित, 
विनयवान जन सुख पाते |
मन क्रंदन संशय  मिटता, 
जीवन पथ निर्भय हो जाते ||

चलता रहे द्रुत अपनी धुन में, 
नित्य  समय धारा अनुरूप |
दर दर भटके मन की चाह में,
हैं जो यौवनता के दूत ||

लक्ष्य को नहीं दंभ मंजूर |
दानव  बनता  मद में चूर ||

गर्व भरे मन दर्प  हरे ,
संकल्प धरे सुख चेतन को
अंधकार में भटके हैं जो,
कर उज्जवल उनके तम को ||

-डाॅॅ. अशोक आकाश

शेष अगले भाग में

कवि के अन्‍य काव्‍य श्रृंखला- किन्‍नर व्‍यथा

One response to “काव्‍य श्रृंखला : सांध्‍य दीप भाग-9-डॉ. अशोक आकाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर आपको ”सुरता:साहित्य की धरोहर” का काम पसंद आ रहा है तो हमें सपोर्ट करें,
आपका सहयोग हमारी रचनात्मकता को नया आयाम देगा।

☕ Support via BMC 📲 UPI से सपोर्ट

AMURT CRAFT

AmurtCraft, we celebrate the beauty of diverse art forms. Explore our exquisite range of embroidery and cloth art, where traditional techniques meet contemporary designs. Discover the intricate details of our engraving art and the precision of our laser cutting art, each showcasing a blend of skill and imagination.